बेगूसराय : खिचड़ी का स्वाद बदला खीर की आ रही खुशबू : उपेंद्र कुशवाहा

बेगूसराय : एक पत्रकार का हाल-चाल जानने मंझौल आये मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब खिचड़ी का स्वाद बदल चुका है और अब खीर की मिठास की खुशबू आ रही है. कुशवाहा पत्रकारों से एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी […]
बेगूसराय : एक पत्रकार का हाल-चाल जानने मंझौल आये मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब खिचड़ी का स्वाद बदल चुका है और अब खीर की मिठास की खुशबू आ रही है.
कुशवाहा पत्रकारों से एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार में 2014 के मुकाबले 2019 के चुनाव में रालोसपा की ताकत बढ़ी है. इसलिए रालोसपा के बढ़ी ताकत का आकलन कर सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा किया जाना चाहिए.
उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए में सम्मानजनक तरीके से सीटों का बंटवारा होना चाहिए. हालांकि अभी कुछ भी तय नहीं है,लेकिन यह उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में एनडीए में सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










