बेगूसराय में 14 प्रखंडों में अधिकारियों को मिला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार, डीएम ने जारी किया आदेश

Author Vikash Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बेगूसराय

Begusarai BEO Additional Charge : बेगूसराय के जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जिले के 14 प्रखंडों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इन अधिकारियों को वित्तीय अधिकार भी दिए गए हैं ताकि विद्यालयों के कार्य प्रभावित न हों.

विज्ञापन

Begusarai BEO Additional Charge : बेगूसराय में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर जिले के 14 प्रखंडों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इन अधिकारियों को वित्तीय अधिकार भी दिए गए हैं, ताकि विद्यालयों का काम प्रभावित न हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

14 प्रखंडों में अधिकारियों को मिला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के आदेश के अनुसार जिले के 14 प्रखंडों में विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकीय स्तर के अधिकारियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

Begusarai BEO Additional Charge : इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के तहत बछवाड़ा में राजीव कुमार यादव, साहेबपुरकमाल में अविनाश कुमार, बखरी में रामाशंकर प्रसाद, नावकोठी में मेघा वर्मा, खोदावंदपुर में पंकज कुमार, मटिहानी में देव प्रिय और डंडारी में परितोष कुमार को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा मंसूरचक में किरण मंडल, भगवानपुर में अमित अक्षय मिश्रा, शाम्हो में आदित्य भारती तथा वीरपुर में अभिषेक प्रभाकर को भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है.

Begusarai News : वित्तीय अधिकार भी किए गए प्रदान

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को बीईओ के वित्तीय अधिकार भी दिए हैं. इससे विद्यालयों से जुड़े भुगतान, प्रशासनिक निर्णय और अन्य आवश्यक कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरे किए जा सकेंगे.

डीईओ करेंगे नियमित निगरानी

डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी नामित अधिकारियों के कार्यों की नियमित निगरानी और अनुश्रवण सुनिश्चित करें. साथ ही प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का समयबद्ध निष्पादन भी सुनिश्चित किया जाए.

शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रखना है उद्देश्य

जिला प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से शिक्षा विभाग के दैनिक कार्य प्रभावित नहीं होंगे. विद्यालयों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और छात्रों व शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. सभी अधिकारी तत्काल अपना अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. आने वाले दिनों में जिला शिक्षा पदाधिकारी इनके कार्यों की समीक्षा करेंगे, ताकि सभी प्रखंडों में शिक्षा विभाग का काम सुचारु रूप से चलता रहे.

Also Read : बेगूसराय में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, अगले 5 दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन