पिछले साल की तरह ही इस साल भी मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक क्लिक में देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Feb 2021 6:47 AM
वित्तीय वर्ष 2019-20 की तरह ही 2020-21 के आखिरी महीने मार्च में बिहार के सभी बैंक 11 दिन बंद रहेंगे. अगर आपको अपने बैंक का काम निपटाना है, तो आपको सचेत रहना पड़ेगा.
पटना. वित्तीय वर्ष 2019-20 की तरह ही 2020-21 के आखिरी महीने मार्च में बिहार के सभी बैंक 11 दिन बंद रहेंगे. अगर आपको अपने बैंक का काम निपटाना है, तो आपको सचेत रहना पड़ेगा.
मार्च में बैंकों को तेजी के साथ ईयर एंडिंग का काम निपटाना होता है, लेकिन इस साल के मार्च महीने के बाकी दिनों में करीब-करीब 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस वर्ष मार्च महीने की सात, 14, 21 और 28 तारीख को जहां साप्ताहिक बंदी है, वहीं 22 मार्च को बिहार दिवस और 29 व 30 मार्च को होली का अवकाश है. साथ ही 13 और 27 मार्च को दूसरे और चौथे शनिवार की बैंक की छुट्टी है.
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने गुरुवार को बताया कि इस महीने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंक निजीकरण के खिलाफ 15 व 16 मार्च को दो दिनों की हड़ताल की घोषणा की है.
इससे कारोबार के मामले में वित्तीय वर्ष के लिए अहम महीने मार्च में बैंक 11 दिनों तक बंद रहेंगे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










