'NDA की लड़ाई प्रशांत किशोर से नहीं बल्कि RJD से होगी', PK का नाम सुनते ही भड़के अशोक चौधरी

Updated:
विज्ञापन

अशोक चौधरी, मंत्री

Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे. इससे पहले सियासी पारा चढ़ गया है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री अशोक चौधरी, प्रशांत किशोर का नाम सुनते ही भड़क गए. साथ ही उन्होंने एनडीए का सीधा मुकाबला आरजेडी से बताया.

विज्ञापन

Bankipur Bypoll: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है. अलग-अलग पार्टियों के नेता जीत के दावे करते हुए दिख रहे हैं. ऐसे में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने एनडीए की जीत का दावा किया. साथ ही उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने उपचुनाव में एनडीए की टक्कर आरजेडी से बताई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंत्री बोले- पीके वोट काटने के लिए उतरे

अशोक चौधरी ने कहा, चुनावी मैदान में हमारी लड़ाई आरजेडी से हो सकती है लेकिन प्रशांत किशोर से नहीं. प्रशांत किशोर सिर्फ वोट काटने के लिए मैदान में उतरे हैं. एनडीए की सीधी टक्कर आरजेडी से होगी. साथ ही अशोक चौधरी ने यह भी कहा, दूर दराज तक प्रशांत किशोर मैदान में नहीं दिखेंगे. जो हास्य विधानसभा में हुआ वह उपचुनाव में भी होगा.

BJP और RJD कैंडिडेट ने किया नॉमिनेशन

गुरुवार को बीजेपी के कैंडिडेट अभिषेक कुमार और आरजेडी की कैंडिडेट रेखा गुप्ता ने नॉमिनेशन कर दिया है. जबकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 जुलाई को नामांकन करेंगे. कहीं ना कहीं बांकीपुर सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी जमकर देखने के लिए मिल रही है. एनडीए की ओर से साफ मुकाबला सिर्फ आरजेडी से ही बताया जा रहा है.

दोनों कैंडिडेट ने क्या कहा?

बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने नामांकन के बाद कोई चुनौती नहीं होने की बात कही. जबकि आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने कहा, इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा. राजद को परास्त करने की कोशिश को गई थी. लेकिन अब हम बांकीपुर से इतिहास लिखेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, मैं आश्वस्त करती हूं, एक बार बस आशीर्वाद दीजिए. आपके उम्मीदों पर खड़ी उतर कर दिखाऊंगी.

Also Read: क्या है हाई स्पीड रैपिड ट्रेन की खासियत? RRTS बनाने को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए 31.59 करोड़ मंजूर



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन