शराब के नशे में हंगामा करते युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के नशे में हंगामा करते युवक गिरफ्तार

सदर पुलिस ने गश्ती के दौरान चांदन पुल के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

बांका. सदर पुलिस ने गश्ती के दौरान चांदन पुल के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार किया. जिसके बाद मेडिकल जांच करायी गयी. जांच में युवक शराब के नशे में पाया गया. बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर चांदन पुल पर एसआइ इंद्रजीत सिंह ने पुलिस पदाधिकारी के साथ गश्ती कर रहे थे. इसी क्रम में एक युवक शराब के नशे में हंगामा करते नजर आया. जिस पर पुलिस पदाधिकारी ने उक्त युवक रोका तो उन्होंने पुलिस पदाधिकारी के साथ उल्टी सीधी बाते करने लगा. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने उसे गिरफ्तार कर थाना लाया. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अंकित कुमार घर रजौन बताया. उक्त युवक के विरुद्ध पुलिस ने थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन