नयी चेतना अभियान शिविर में महिलाओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
नयी चेतना अभियान शिविर में महिलाओं को किया जागरूक

प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत बभनगामा गांव स्थित सोनमन नाथ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को नयी चेतना अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुई.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत बभनगामा गांव स्थित सोनमन नाथ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को नयी चेतना अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला स्तर के प्रोक्योरमेंट प्रबंधक अभिषेक नारायण मिश्र समेत बीपीआइयू की पुरी टीम उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण दीदियों के बीच कबड्डी, म्यूजिकल चेयर, लूडो जैसे मनोरंजक प्रतियोगिता आयोजित किया गया. खेल गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को नयी चेतना अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया गया. अधिकारियों ने बताया कि नयी चेतना अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से सकारात्मक सोच विकसित करना है. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने खेल-खेल में दीदियों को अभियान के संदेश को विस्तार पूर्वक समझाया. महिलाओं में उत्साह एवं सहभागिता देखने को मिली. मौके पर खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला दीदियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बीपीएम विकास कुमार, ऑफिस असिस्टेंट मनीषा कुमारी, सीसी संतोष कुमार, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, जयदीप कुमार, रंजू कुमारी, एमआईएस अमीत कुमार, कुंदा कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन