आपसी विवाद में महिला व बच्चों को पीटकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में महिला व बच्चों को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के सिउड़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला व उनके बच्चों को पीटकर जख्मी कर दिया

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सिउड़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला व उनके बच्चों को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी ममता देवी पति कृष्णानंद मंडल ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. कहा कि शनिवार को गांव के ही दिलीप यादव एवं उनके परिजन ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे. आगे बताया कि वह काफी गरीब परिवार से आते हैं तथा उनके घर के मुख्य द्वार पर दरवाजा नहीं है. इस वजह से दिलीप यादव के घर के मवेशी उनके घर में आकर सारा सामान बर्बाद कर देते हैं. इसी बात का विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया. जिसमें वह जख्मी हो गयी तथा उनके बच्चों को भी पीटकर जख्मी कर दिया. सभी जख्मियों का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन