बाइक से गिरकर महिला जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के डुमरामा-तारडीह ग्रामीण पथ पर तारडीह पुल के समीप बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गयी

विज्ञापन

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के डुमरामा-तारडीह ग्रामीण पथ पर तारडीह पुल के समीप बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गयी. स्वजनों की मदद से जख्मी महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ रतन रोशन ने जख्मी रजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गांव निवासी दीपक कुमार की पत्नी मीनू कुमारी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव आ रही थी. तभी तारडीह पुल के समीप महिला अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन