बाइक से गिरकर महिला जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला जख्मी

प्रखंड क्षेत्र के रांगा बाजार स्थित साहबगंज-बांका मुख्य मार्ग पर बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक से जा रही एक दंपती गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के रांगा बाजार स्थित साहबगंज-बांका मुख्य मार्ग पर बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक से जा रही एक दंपती गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गयी. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, धोरैया थाना क्षेत्र के घुठिया गांव निवासी प्रदीप रावत बाइक से अपनी पत्नी इंदू देवी को लेकर बेलहर थाना क्षेत्र के चरैया गांव से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में रांगा बाजार के पास बाइक के सामने एक कुत्ता आ जाने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें इंदु देवी बुरी तरह जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन