ससुराल में महिला के साथ मारपीट, थाने में शिकायत

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
ससुराल में महिला के साथ मारपीट, थाने में शिकायत

थाना क्षेत्र में आये दिन महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला बढ़ता जा रहा हैं. जहां एक के बाद एक गांव में महिलाओं के साथ हो रहे मारपीट का मामला थाना पहुंच रहा हैं.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र में आये दिन महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला बढ़ता जा रहा हैं. जहां एक के बाद एक गांव में महिलाओं के साथ हो रहे मारपीट का मामला थाना पहुंच रहा हैं. ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव में सामने आया हैं. जानकारी के अनुसार भूमिहारा गांव के बलराम चौधरी की शादी 6 वर्ष पूर्व बांका के दिलीप प्रसाद के पुत्री ममता कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी. जहां शादी के बाद एक पुत्र और एक पुत्री हुआ. जिसके बाद भी ममता कुमारी को ससुराल में उसके ही देवर, सास, देवरानी और ननद के द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था. जब ममता कुमारी ने प्रताड़ित किये जाने का विरोध किया तो उसके साथ देवर मिथुन चौधरी ,सास उषा देवी, देवरानी प्रीति देवी और ननद ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. जबकि महिला के पति बलराम चौधरी प्रदेश में नौकरी करने गये हैं. इस घटना के बाद पीड़िता ममता कुमारी अपने संतान के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए देवर सास देवरानी और ननद के विरुद्ध पुलिस से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी मिथुन चौधरी सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन