जिले में गेहूं खरीद शुरू, 286 एमटी लक्ष्य निर्धारित

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
जिले में गेहूं खरीद शुरू, 286 एमटी लक्ष्य निर्धारित

जिले में बुधवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गयी है. पांच केंद्रों से इसकी शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

बांका. जिले में बुधवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गयी है. पांच केंद्रों से इसकी शुरुआत की गयी. जिला सहकारिता पदाधिकारी डॉ जैनुल आबदीन अंसारी ने अमरपुर के फतेहपुर पैक्स से इसका शुभारंभ किया. फतेहुपर पैक्स अध्यक्ष शंकर सिंह की मौजूदगी में यहां दो किसानों से गेहूं की खरीद की गयी. दूसरी ओर मुख्यालय स्तर से इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग ने जिले में 286 एमटी खरीद का लक्ष्य तय किया है. अनुमानित उत्पादन एक लाख 84 हजार 853 एमटी बताया गया है. डीसीओ ने बताया कि जिले भर में गेहूं खरीद के लिए 147 क्रय केंद्रों को अधिकृत किया गया है. डीसीओ ने विगत दिनों फतेहपुर के अतिरिक्त बौंसी के कैरी पैक्स में निरीक्षण किया. इन दोनों पैक्सों के साथ बेलहर के डुमरिया, रजौन के ओड़हारा पैक्स के साथ रजौन और बेलहर व्यापार मंडल में भी खरीद की गयी है. डीसीओ ने बताया पहले दिन पांच लॉट से अधिक यानी दर्जनों किसानों से 1450 क्विंटल गेहूं की खरीद कर ली गयी है. समितियों को एक लॉट खरीद के लिए सीसी भी जारी कर दिया गया है. किसानों से अपील है कि वह पैक्स या व्यापार मंडल में ही गेहूं की बिक्री करें और एमएसपी का लाभ पाएं. जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य को 10 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. मौसम को देखते हुए गेहूं को सुरक्षित रखा जायेगा. जिले भर से खरीदे गये गेहूं को लक्ष्मीपुर स्थित एसएफसी के सीएमआर गोदाम में रखा जायेगा. यहां से एसएफसी को सुपुर्द कर दिया जायेगा. सभी बीसीओ को किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर गेहूं खरीद की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही क्रय केंद्रों के निरीक्षण का भी निर्देश दिया गया है.

जैनुल आबदीन अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारीB

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन