कापरीचक गांव तीन माह से पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण

Updated at : 28 Jul 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
कापरीचक गांव तीन माह से पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण

प्रखंड क्षेत्र के कोलबुजुर्ग पंचायत अंतर्गत कापरीचक गांव में पेयजल समस्या से लोग परेशान है.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के कोलबुजुर्ग पंचायत अंतर्गत कापरीचक गांव में पेयजल समस्या से लोग परेशान है. गांव के वार्ड संख्या 16 में नल-जल योजना के टंकी तीन माह पूर्व आंधी में उड़ गये है. जबकि जलमीनार में लगे समरसेल मोटर भी चोरी हो गयी है. ग्रामीण मनोज कापरी, राजकुमार, वाल्मीकि कापरी, अनील कापरी, चंद्रीका कापरी, रुपेश मंडल, नारद कापरी, खगेश कापरी, राजेश कापरी,सहिन्द्र कापरी, मनीष कुमार आदि ने बताया कि गांव में विगत तीन माह से पेयजल संकट बना हुआ है. गांव में दो नल-जल योजना का जलमीनार है. तीन माह पूर्व आंधी में टंकी उड़ गया व मोटर की चोरी हो गयी है. मामले का लिखित आवेदन बीपीआरओ व पीएचइडी विभाग को दिया गया. परंतु अब तक किसी के द्वारा इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया है. ग्रामीण गांव के पास बहियार स्थित बोरिंग से पीने का पानी लाना होता है. ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर नल-जल ठीक नही कराया गया तो जिला मुख्यालय गेट पर धरना दिया जायेगा. मामले में विभाग के जेई से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन उनके द्वारा फोन रिसिव नहीं किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन