महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप दारोगा विक्की कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से 14 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर बाजा गांव निवासी राहुल कुमार व गोपालपुर गांव निवासी नवल ईश्वर बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि रविवार की रात्री गुप्त सुचना मिली कि गोपालपुर गांव के समीप अवैध देसी महुआ शराब की बिक्री किया जा रहा है. सूचना मिलते ही गोपालपुर गांव के समीप छापामारी अभियान चलाकर 14 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्कर को धर दबोचा. गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




