बोलेरो और ऑटो की टक्कर में दो जख्मी, एक रेफर

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
बोलेरो और ऑटो की टक्कर में दो जख्मी, एक रेफर

थाना क्षेत्र के बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर केडिया हाट के समीप बुधवार की सुबह बोलेरो और ऑटो के बीच हुई टक्कर में ऑटो पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र के बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर केडिया हाट के समीप बुधवार की सुबह बोलेरो और ऑटो के बीच हुई टक्कर में ऑटो पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी सौरभ कुमार साह एवं उनके बहनोई कटिहार जिला के महेशपुर गांव निवासी निरंजन साह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुबह में बेलहर से ऑटो टेंट का समान लेकर बांका आ रहे थे. इसी दौरान बांका की ओर जा रही बोलेरो ने घटनास्थल के समीप ऑटो को धक्का मार दिया. इस घटना में ऑटो पर सवार दो व्यक्ति असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरे. इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दी. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को एंबुलेंस पर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका पहुंचाया. जहां चिकित्सक के द्वारा दोनों का इलाज किया गया. हालांकि इलाज के दौरान चिकित्सक ने एक जख्मी सौरभ कुमार साह को उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बोलोरो चालक घटना के बाद वहां से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन