लूटकांड मामले के दो अभियुक्त गिरफ्तार

लूटकांड मामले के दो अभियुक्त गिरफ्तार
फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर लूटकांड मामले के दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामानंद यादव उर्फ राम यादव पिता चुरामन यादव गांव चतरा गोंडा व शंभू यादव गांव महुआडीह थाना कटोरिया का रहने वाला है. उक्त दोनों अभियुक्त फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र दुग्धी झरना में पिछले वर्ष लूटपाट घटना का अंजाम दिया था. जिसमें दोनों फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कटोरिया पुलिस की मदद से दोनों अभियुक्तों को उसके घर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










