मवेशी को बचाने में पुल के नीचे पलटा ट्रक

Updated:
विज्ञापन
मवेशी को बचाने में पुल के नीचे पलटा ट्रक

बौंसी-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पाठक पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पुल के नीचे पलट गया.

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पाठक पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पुल के नीचे पलट गया. हालांकि घटना में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे की बतायी जाती है. ट्रक के चालक नवादा निवासी भरत यादव ने बताया कि वह झारखंड के रामपुरहाट से गिट्टी लेकर भागलपुर की ओर जा रहे थे. बौंसी बाजार से आगे बढ़ने पर पाठक पुल के समीप मवेशी के सड़क पर आ जाने से ट्रक चालक के द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया. जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे गिर गया. मामले की जानकारी मिलने पर बौंसी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की. अब तक ट्रक को निकाला नहीं जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन