सड़क दुर्घटना में जख्मी टोटो चालक की इलाज के दौरान मायागंज में हुई मौत

टोटो चालक की इलाज के दौरान मायागंज में हुई मौत
धोरैया. धोरैया बाजार के मिरचीनी पुल के समीप शनिवार की शाम सड़क दुघर्टना में जख्मी टोटो चालक झारखंड के बादै गांव निवासी पटवारी यादव का पुत्र सिंटू यादव की मौत इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल भागलपुर में हो गयी. जानकारी के अनुसार, टोटो चालक धोरैया से बादै गांव जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. आनन-फानन में जख्मी बाइक सवार व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. मृतक के भाई मंटू यादव ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










