मारपीट में सास, बहू समेत तीन जख्मी

Updated at : 11 Dec 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में सास, बहू समेत तीन जख्मी

थाना क्षेत्र के पवई गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में सास, बहू समेत तीन लोग जख्मी हो गयी

विज्ञापन

अमरपुर

. थाना क्षेत्र के पवई गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में सास, बहू समेत तीन लोग जख्मी हो गयी. जख्मी एक पक्ष की गायत्री देवी व उनकी बहू शनिचरी देवी व दूसरे पक्ष के अमृता कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी गायत्री देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनका पड़ोसी प्रभाष मंडल उनके निजी जमीन पर बकरी बांधने का झुठा आरोप लगाकर उन्हें गाली-गलौज कर रहा था. जिसका विरोध करने पर वह अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी, डंडे व ईंट से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर जब बहू बीच-बचाव करने आयी तो उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष की जख्मी अमृता कुमारी ने बताया कि उनके पड़ोसी गायत्री देवी की बकरी आये दिन उनके घर में घुसकर घर गंदा कर देती थी. गुरुवार की सुबह पुनः उनके पड़ोसी की बकरी उनके घर में घुस कर घर को गंदा कर दिया. जब पड़ोसी मृत्युंजय कुमार से शिकायत करने गयी तो उन्होंने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर ईंट व पत्थर से हमला करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनो पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन