जलजमाव से हजारों एकड़ धान लगा फसल हुआ बर्बाद

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डालामोड़ बहियार बारिश का अधिक पानी जमा हो जाने से दर्जनों किसान के खेत में लगा धान का फसल व बिचड़ा पूरी तरह से बर्बाद हो गया.
फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डालामोड़ बहियार बारिश का अधिक पानी जमा हो जाने से दर्जनों किसान के खेत में लगा धान का फसल व बिचड़ा पूरी तरह से बर्बाद हो गया. इस संबंध में किसान प्रकाश मंडल, सुबोध मंडल, पंकज सिंह, मनोज कुमार, कृष्णानंद ठाकुर, अशोक मंडल आदि ने बताया कि हम सभी क्षेत्र के किसानों के सामने यह समस्या प्रतिवर्ष होते आ रहा है. इस समस्याओं का निदान को लेकर कई बार स्थानीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को बताया गया, लेकिन मामला जस का तस है. किसानों ने आगे बताया कि जब तक डलवा मोड़ के समीप मुख्य सड़क में बने होम पाइप को हटाते हुए पाया तैयार नहीं किया जाता है, तो किसानों के सामने यही समस्या बनी रहेगी और धान के बिचड़े व खेतों में लगा धान बर्बाद होते रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










