चोरों ने एक ही रात पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान चोरी

Updated at : 05 Jul 2024 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने एक ही रात पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों के सामान चोरी

खेसर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात में पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर (बांका). खेसर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात में पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार, गत बुधवार रात्रि क्षेत्र के खासा धोला गांव में विनोद मंडल के सूने घर से चोरों ने लगभग एक लाख रुपये की सामान की चोरी कर ली. इसके बाद चोरों ने गांव के ही गणेश मंडल के घर को निशाना बनाया और उनके घर में रखे कपड़े, बर्तन सहित 40 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. इसके बाद चोर ने इसी गांव के कैलाश मंडल के घर में प्रवेश किया. लेकिन आहट सुन घर घरवाले जग गये. इस कारण चोर मौके पर से भाग गया. इसके अलावा कैथाटीकर गांव के अशोक मंडल व बर्दिया गांव के गजानंद मंडल के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. मालूम हो कि विनोद मंडल सपरिवार दिल्ली में रहते हैं. घर में ताला लटका हुआ था. इसे तोड़कर चोर घर के अंदर प्रवेश कर गये और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. मामले को लेकर पीड़ित परिजनों द्वारा खेसर थाना में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन