मसूदनपुर गैस बॉटलिंग प्लांट के पास वेल्डिंग दुकान में चोरी, डेढ़ से दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
चोरी के बाद बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network
बाराहाट के मसूदनपुर में वेल्डिंग दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ से दो लाख रुपये का सामान और नकदी पार कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाराहाट (बांका) . बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के निमुआ-गांव के मसूदनपुर गैस बॉटलिंग प्लांट के समीप सड़क किनारे स्थित एक गैस वेल्डिंग की दुकान में मंगलवार देर रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया.चोर दुकान का फाटक तोड़कर अंदर घुसे और नकदी सहित वेल्डिंग कार्य में प्रयुक्त कई कीमती मशीनें एवं लोहे के सामान लेकर फरार हो गए. दुकानदार अभिषेक कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो फाटक टूटा हुआ था और दुकान के अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि दुकान में रखी नकदी के अलावा वेल्डिंग कार्य में उपयोग होने वाली कई महंगी मशीनें तथा लोहे के अन्य सामान गायब थे.
दुकान के सहारे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरी गए नकदी और सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख से दो लाख रुपये आंकी जा रही है. इसी दुकान के सहारे उनके परिवार का भरण-पोषण होता है. चोरी की इस घटना से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद दुकानदार ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अजय कुमार झा
अजय कुमार झा प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बाराहाट (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










