हरियाली की ओर बढ़ा बौंसी, किसानों को मिले 500 सागवान के पौधे
किसानों को पौधा देते लायन्स क्लब के सदस्य गण | Prabhat Khabar Network
बौंसी में पर्यावरण संरक्षण के लिए 500 सागवान के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। किसानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
बौंसी, (बांका) . पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को बौंसी के दुर्गा मंदिर परिसर में 500 सागवान के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया. एम/एस वाणी टिम्बर एवं लायंस क्लब ऑफ बौंसी के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया. कार्यक्रम में एम/एस वाणी टिम्बर के संचालक बंटी चौधरी ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और संतुलित पारिस्थितिकी के आधार भी हैं. लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा.
किसानों के बीच पौधों का वितरण लायंस क्लब ऑफ बौंसी के अध्यक्ष लायन देवाशीष कुमार ने कहा कि संस्था सामाजिक सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकता मानती है. किसानों के बीच पौधों का वितरण हरित अभियान को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमित रूप से पौधारोपण कर उसकी देखभाल करे, तो क्षेत्र को अधिक हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है. किसानों ने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया. लायंस क्लब के सचिव लायन रितेश रंजन, कोषाध्यक्ष लायन मनीष केड़िया, लायन शिव कुमार साह, लायन सुमित सुमन, लायन धनंजय साह सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजीव कुमार
संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










