लाड़न नदी के गाइडवॉल से नदी में गिरे मासूम का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
बांका के धनकुंड में लाड़न नदी में गिरे 8 वर्षीय मासूम अयान का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
धोरैया (बांका) . धनकुंड थाना क्षेत्र के काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत सरकार भवन के पीछे लाड़न नदी के गाइड वॉल से नदी में गिरे मासूम का शव बुधवार की सुबह बरामद कर लिया गया . काठबनगांव निवासी मोहम्मद अशफाक के करीब 8 वर्षीय पुत्र अयान अपने कुछ दोस्तों के संग नदी के किनारे गाइडवॉल पर पहुंचा हुआ था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया. जिससे वह नदी में गिर गया. उसे गिरता देख उसके साथी ने गांव जाकर हो हल्ला मचाते हुए ग्रामीणों को इसकी सूचना दी थी.
मंगलवार की देर शाम तक खोजबीन के बाद भी नहीं मिला था मासूम
मंगलवार की देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी मासूम का शव बरामद नहीं हो पाया था. सूचना पर देर शाम एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची थी लेकिन अंधेरा होने के कारण खोजबीन संभव नहीं हो पाया था. बुधवार की सुबह ग्रामीण जेसीबी लेकर नदी में उतर गये. सामाजिक कार्यकर्ता मुशाहिद आलम, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अलीम आदि ने बताया कि जेसीबी से नदी किनारे लटके पेड़ों की टहनियों सहित सहित जलकुंभी को हटाने के उपरांत शव पानी में तैरने लगा. फिर ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शव बाहर निकलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची धनकुंड पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है, थानाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जाएगा, अग्रीम कार्रवाई की जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










