श्रद्धा के साथ सेवा का संकल्प, कांवरियों की प्यास बुझा रही गन्ने की मिठास
गन्ना जूस वितरण करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
श्रावणी मेला में कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं के लिए गन्ने के जूस की नि:शुल्क सेवा जारी है। तपती गर्मी में कांवरियों को मिल रही है राहत और नई ऊर्जा।
कटोरिया (बांका). विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है. कुरावा के समीप स्थित किशनगंज सेवा सदन उर्फ किशनगंज धर्मशाला के सामने बाबाधाम जा रहे कांवरिया श्रद्धालुओं के बीच नि:शुल्क गन्ने के जूस का वितरण किया जा रहा है. तपती गर्मी और लंबी पैदल यात्रा के बीच गन्ने का ताजा जूस पीकर महिला-पुरुष श्रद्धालु अपनी प्यास बुझाने के साथ खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं. बैंगलुरू के श्रद्धालु द्वारा हो रहा वितरण यह सेवा बैंगलुरू निवासी श्रद्धालु महेंद्र कुमार श्रीमाल द्वारा अपनी दिवंगत पत्नी सरला देवी की पुण्य स्मृति में पिछले तीन वर्षों से लगातार की जा रही है. श्रावणी मेला के दौरान वे कांवरियों की सेवा को अपनी पत्नी की स्मृति को समर्पित करते हुए नि:शुल्क गन्ने का जूस उपलब्ध कराते हैं. सेवा स्थल पर ऑटोमेटिक मशीन से स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से गन्ने का जूस तैयार किया जाता है. इसके बाद कांवरियों को कतारबद्ध तरीके से जूस पिलाया जाता है. सेवा कार्य की कांवरिया कर रहे सराहना जूस वितरण केंद्र पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में भी इस सेवा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. कांवरिया श्रद्धालु जूस पीकर सेवा भाव की सराहना करते हुए आगे की यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में किशनगंज सेवा सदन के हनुमान प्रसाद जैन, महेंद्र कुमार श्रीमाल (बैंगलुरू), विनोद कुमार श्रीमाल (सूरत), अनिल कुमार श्रीमाल (जयपुर), शीत प्रसाद साह, त्रिभुवन दूबे, सोना बाबू, विजयानंद सिंह, रौनक दूबे सहित अन्य सेवाभावी लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं. श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए चल रही यह नि:शुल्क जूस सेवा न केवल उनकी थकान और प्यास दूर कर रही है, बल्कि सेवा, श्रद्धा और स्मृति के खूबसूरत संगम का संदेश भी दे रही है.
ALSO READ JLNMCH के नेफ्रोप्लस डायलिसिस सेंटर में घोर लापरवाही, मशीनें 7 और बुला लिए 8 मरीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










