जनवितरण प्रणाली की दुकान में चोरी, पुलिस से की शिकायत

Updated at : 17 Aug 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
जनवितरण प्रणाली की दुकान में चोरी, पुलिस से की शिकायत

रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया निवासी सह जनवितरण दुकानदार आशीष मंडल की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया निवासी सह जनवितरण दुकानदार आशीष मंडल की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान चोरों ने सरकारी खाद्यान्न का करीब 40 से 50 बोरा गेहूं व चावल की चोरी की है. दुकानदार जब शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया और खाद्यान्न भी गायब था. पीड़ित विक्रेता आशीष मंडल ने रजौन थाना को दिये आवेदन में कहा कि शनिवार की सुबह जब वह दुकान के सामने का ताला खोलकर दुकान में प्रवेश किया तो पीछे का फाटक टूटा हुआ था और दुकान में रखा करीब 40 से 50 बोरा गेहूं सहित चावल गायब पाया. अज्ञात चोरों ने एक बक्सा भी चुरा लिया है, जिसमें स्टॉक पंजी सहित अन्य कागजात भी था. इधर रजौन पुलिस ने दुकान पर जाकर मामले की जांच-पड़ताल की है. हालांकि जहां दुकान है उस जगह आसपास सीसीटीवी भी लगा हुआ है. अगर पुलिस सीसीटीवी का फुटेज खंगाले तो मामले का खुलासा हो सकता है. रजौन पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन