9वीं में नामांकन के लिए छात्र परेशान, एचएम पर लगाया मनमानी का आरोप

Updated at : 03 May 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
9वीं में नामांकन के लिए छात्र परेशान, एचएम पर लगाया मनमानी का आरोप

प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत अंतर्गत विश्वासपुर गांव स्थित संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय के एचएम पर मनमानी का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत अंतर्गत विश्वासपुर गांव स्थित संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय के एचएम पर मनमानी का आरोप लगाया गया है. एचएम पर आरोप है कि उनके मनमाने रवैये से 9वीं में नामांकन कराने आये दर्जनों छात्रों को नामांकन प्रक्रिया से वंचित होना पड़ रहा है. नामांकन प्रक्रिया में एचएम ने नया फरमान जारी करते हुए कहा है कि नामांकन के पूर्व छात्रों को टेस्ट परीक्षा देनी होगी. टेस्ट परीक्षा में जो छात्र पास करेंगे, वैसे छात्रों का ही विद्यालय में नामांकन लिया जायेगा. जबकि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में नामांकन कराने आये सभी छात्रों का नामांकन कराने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है. जो छात्र पढ़ाई में कमजोर हैं, वैसे छात्रों को विशेष कक्षा चलाकर उन्हें दिमागी तौर पर मजबूत व तेज किया जाना है. साथ ही विद्यालय में नामांकन कराने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाने का निर्देश दिया गया है. लेकिन विद्यालय के एचएम अपनी मनमानी कर दर्जनों छात्रों को नामांकन से वंचित कर उनके भविष्य को अंधकारमय किया जा रहा है. मौके पर कुशमाहा गांव के छात्र छोटू कुमार, अंकित कुमार आदि ने बताया कि गांव स्थित स्कूल से अष्टम वर्ग की परीक्षा उत्तीर्ण की है. नवम वर्ग में नामांकन को लेकर गांव के नजदीक विश्वासपुर उच्च विद्यालय में नामांकन कराने आया. लेकिन विद्यालय के एचएम ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए नामांकन करने से साफ मना कर दिया. मौके पर कुछ छात्रों के अभिभावक नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जो छात्र टेस्ट परीक्षा में फेल हो जाते हैं, एचएम वैसे छात्रों के अभिभावकों से मोटी रकम लेकर छात्रों का नामांकन नवम वर्ग में कर देते हैं. वहीं विद्यालय के एचएम नवीन चौधरी ने बताया कि विद्यालय में संसाधन एवं कमरे की कमी के कारण छात्रों का टेस्ट परीक्षा लेकर सफल छात्रों का ही नामांकन लिया जा रहा है. जिसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दे दी गयी है. उनके ऊपर लगाये गये आरोप बेबूनियाद व निराधार हैं. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है. जांच में मामला सही पाये जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन