ePaper

छात्रा ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी

Updated at : 06 Jun 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी

छात्रा ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी

विज्ञापन

मानसिक तनाव से तंग आकर छात्रा ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के तारडीह गांव के वार्ड दो में मानसिक तनाव से तंग आकर 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने गले में दुपट्टा का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली. मृतका वार्ड नंबर दो निवासी बालकिशोर राय की 15 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी बतायी जा रही है. मृतका के दादा डोमी सिंह ने बताया कि रोजाना की भांति गुरुवार की दोपहर उनकी पोती साक्षी खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी. संध्या जब पोती को जगाने उनके कमरे में गया को देखा कि साक्षी अपने गले में दुपट्टा का फंदा बनाकर घर की छत पर लगे पंखे से झूल रही है. आनन-फानन में पोती के पंखा से नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतका के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से छात्रा मानसिक तनाव में थी. मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतका दो बहन थी. जिसमें बड़ी बहन की शादी क्षेत्र के भदरिया गांव में पूर्व में हो चुकी है. मृतका गांव के स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती थी. मृतका के पिता 15 वर्ष पूर्व अपने परिवार को छोड़कर दूसरी शादी कर परदेश में रहता है. छह माह पूर्व मृतका की मां मेहनत मजदूरी करने बाहर चली गयी है. मृतका अपने दादा एवं दादी के साथ गांव में रहती थी. घटना के बाद मृतका के दादा व दादी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन