मृतक के परिजनों से मिले सामाजिक कार्यकर्ता रेखा सोरेन

Updated:
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से मिले सामाजिक कार्यकर्ता रेखा सोरेन

मृतक के परिजनों से मिले सामाजिक कार्यकर्ता रेखा सोरेन

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के कुमर भाग और तेलियाकुरा गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत के बाद अभी तक गांव में मातमी माहौल है. मालूम हो कि कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र में बाराती बस के ऊपर बैठे बारातियों के ऊपर हाई टेंशन तार सट गया था. इसके बाद एक-एक कर तीन लोगों की मौत हो गयी थी. गुरुवार को कटोरिया विधानसभा क्षेत्र की नेता और पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम की पुत्री रेखा सोरेन पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंची. उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों को सांत्वना दी तथा हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया. रेखा सोरेन ने ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था की जरूरत पर बल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन