ePaper

राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं : शिशुपाल भारती

Updated at : 22 Sep 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं : शिशुपाल भारती

सदस्यता अभियान में महिलाओं को अधिक संख्या में सदस्य बनाने पर बल दिया गया.

विज्ञापन

-छपरहिया धर्मशाला परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक कटोरिया. कटोरिया-देवघर मार्ग पर कोल्हुआ गांव के समीप स्थित छपरहिया धर्मशाला परिसर में रविवार को कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के जदयू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई. मुख्य अतिथि सह विधानसभा प्रभारी शिशुपाल भारती एवं जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने की. बैठक में मुख्य रूप से जदयू के सदस्यता अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक विमर्श हुआ. सदस्यता अभियान में महिलाओं को अधिक संख्या में सदस्य बनाने पर बल दिया गया. उपस्थित जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में संचालित सभी विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जदयू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें. साथ ही लोगों को लाभान्वित भी कराएं. जदयू जिलाध्यक्ष ने संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं को कर्तव्यनिष्ठ व सजग रहने पर बल दिया. इस मौके पर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह भागलपुर प्रमंडल प्रभारी डा रितेश सिंह कुशवाहा, आलोक कुमार, बासुकी सिंह, हरिहर तांती, सत्तन यादव, शंकर कुमार यादव, लक्ष्मीकांत यादव, भागवत भोक्ता, सुधीर यादव, मो शरीफ उद्यीन, भरत यादव, कैलाश यादव, अनुराग कुमार, मुकेश यादव, भागीरथ यादव, नागो दास, पवन यादव, रंधीर कुमार सिंहा, महेश्वरी यादव, धनंजय उर्फ मुन्ना रमानी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन