शराब के साथ सात तस्कर व पीने के आरोप में 20 गिरफ्तार
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

उत्पाद टीम ने जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
बांका.
उत्पाद टीम ने जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बौंसी थाना अंतर्गत सांझोंतरी उत्पाद बैरक के समीप से 11.100 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर खगड़िया हाजीपुर निवासी कन्हैया पांडे को गिरफ्तार किया गया. जबकि चांदन थाना अंतर्गत दर्दमारा चेक पोस्ट के समीप से एक कार पर सवार संजय मोदक, गणेश सिंह, दिलीप राय, तपस कुमार, सुब्रत पॉल, सुधीर कुमार झा सभी ग्राम दिनहाटा जिला कुचबिहार (पश्चिम बंगाल) को 1.150 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. बौसी थाना अंतर्गत तिलारों के समीप से सबलपुर निवासी कन्हैया दास को दोबारा शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. साथ ही शराब सेवन के आरोप में 19 व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










