दो पक्षों के बीच मारपीट में सात लोग घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गये.
अमरपुर. थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गये. प्रथम पक्ष के जख्मी राहुल कुमार, ओपी दास, अजय दास एवं दूसरे पक्ष के सुबोद पासवान, बाबुलाल पासवान, रिषु कुमार पासवान व गुलशन पासवान का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. चिकित्सक ने राहुल कुमार, सुबोद पासवान, बाबुलाल पासवान व रिषु पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. प्रथम पक्ष के ज़ख्मी ओपी दास ने बताया कि घर में शादी का माहौल था. जिसमें रिषु पासवान घर में घुसकर मोबाईल की चोरी कर रहा था. जिसका विरोध करने पर रिषु कुमार, सुबोद पासवान, बाबुलाल पासवान अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें ज़ख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आये उनके घर के अन्य सदस्यों को भी पीटकर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के जख्मी सुबोद पासवान ने बताया कि शनिवार की संध्या बच्चे -बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसको लेकर राहुल कुमार, ओपी दास, अजय दास अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर घर पर आकर गाली गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें ज़ख्मी कर दिया. बीच -बचाव करने आये घर के अन्य सदस्यों को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




