नशे में धुत सात शराबी गिरफ्तार

नशे में धुत सात शराबी गिरफ्तार
धोरैया. धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना पर धनकुंड चौक के पास से नशे में धूत सात शराबियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि धराये शराबियों में बरारी निवासी दीपक कुमार, चंदन कुमार, हजारी कुमार साह, काढ़ा गोला बरारी निवासी शौर्य गोस्वामी, सुमन साह, कटिहार जिले के महिनाथपुर निवासी गणेश साह व घोघा के अभय कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त सभी व्यक्तियों को शराब के नशे में हल्ला-गुल्ला करते हुए धनकुंड चौक के पास पकड़ा गया है तथा ब्रेथ एनालाइजर जांच व चिकित्सीय जांचोपरांत सभी के विरुद्ध अप्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक उपस्थापन के लिए बांका न्यायालय भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










