स्कार्पियो ने टोटो में मारी टक्कर, टोटो चालक सहित दो जख्मी

थाना क्षेत्र के बेलहर- संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर दादा एचपी गैस एजेंसी के पास एक स्कॉर्पियो के द्वारा फल से लदे टोटो में जोरदार टक्कर मार दिया गया. जिससे टोटो पर बैठा एक व्यक्ति तथा चालक जख्मी हो गया
बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर- संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर दादा एचपी गैस एजेंसी के पास एक स्कॉर्पियो के द्वारा फल से लदे टोटो में जोरदार टक्कर मार दिया गया. जिससे टोटो पर बैठा एक व्यक्ति तथा चालक जख्मी हो गया एवं टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी दोनों युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टोटो एवं स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. टोटो चालक तारापुर से फल लेकर बेलहर की ओर आ रहा था. इसी क्रम में देवघर से सुल्तानगंज की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया. स्कॉर्पियो पर बिहार सरकार, आजमनगर सीएससी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का बोर्ड लगा हुआ था. वहीं जख्मी में संग्रामपुर के चंदन यादव का पुत्र आशीष कुमार एवं टोटो चालक लक्ष्मीनियातरी गांव निवासी कांग्रेस यादव है. दोनों जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




