बांका सदर अस्पताल में दो पालियों में चलेगी ओपीडी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद

Updated:
विज्ञापन
फोटो -सदर अस्पताल बांका | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल बांका. | Prabhat Khabar Network

Banka OPD Today : सदर अस्पताल, बांका में शुक्रवार को दो पालियों में सामान्य ओपीडी संचालित हुई. विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न विभागों में मरीजों का इलाज किया. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रही.

विज्ञापन

Banka OPD Today : सदर अस्पताल, बांका में शुक्रवार को निर्धारित समय के अनुसार दो पालियों में सामान्य ओपीडी संचालित होगी. सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे जारी रहेगी, जहां तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गई.

दो पालियों में चलेगी सामान्य ओपीडी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहली ओपीडी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी. इसके अलावा अन्य सभी विशेषज्ञ विभागों की ओपीडी भी नियमित रूप से चलेगी.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

इमरजेंसी विभाग में मरीजों की सुविधा के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ए-ग्रेड एएनएम भी तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके.

इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर

  • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: डॉ. उस्मान गनी
  • दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक: डॉ. संजीव कुमार
  • रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक: डॉ. दिनकर झा

आज की ओपीडी में इन चिकित्सकों ने देखा मरीजों को

फिजिशियन

  • डॉ. महेंद्र कुमार
  • डॉ. दिलीप कुमार

महिला रोग विभाग

  • डॉ. अनिता अरुण
  • डॉ. असफिया फातमा

सर्जरी विभाग

  • डॉ. कुमार मयंक
  • डॉ. सूरज कुमार

ऑर्थो एवं इमरजेंसी

  • डॉ. संजीव कुमार
  • डॉ. दिनकर झा
  • डॉ. उस्मान गनी

शिशु रोग विभाग

  • डॉ. प्रिया रानी
  • डॉ. दिनेश कुमार

नेत्र रोग विभाग

  • डॉ. गुंजन कुमार
  • डॉ. उमेश कुमार
  • डॉ. अंकित कुमार

ईएनटी विभाग

  • डॉ. गजनफर अली
  • डॉ. विक्रम सत्यार्थी

दंत विभाग

  • डॉ. मनोज कुमार

फिजियोथेरेपी विभाग

  • डॉ. मणिशंकर
  • डॉ. वकार मुस्तफा

ब्लड सेंटर और एसएनसीयू में भी रहेगी विशेषज्ञों की तैनाती

ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी अपनी सेवाएं देंगे. वहीं एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. कुमार शैलेंश और डॉ. एजाज मसीह तथा दूसरी पाली में डॉ. कुमार सौरभ की ड्यूटी रहेंगे.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से संबंधित विभाग की ओपीडी के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचने की अपील की है, ताकि उन्हें समय पर परामर्श और उपचार मिल सके.


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन