कटोरिया में छात्राओं को मिली 'प्रज्ञा योजना' की जानकारी, 1,000 बालिकाओं को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

Pragya Yojana : कटोरिया के बालिका उच्च विद्यालय में 'प्रज्ञा योजना' के तहत छात्राओं को छात्रवृत्ति और शैक्षणिक सहयोग की जानकारी दी गई. यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर 1000 छात्राओं को लाभान्वित करेगी.

विज्ञापन

Pragya Yojana : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) बांका की ओर से बुधवार को इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कटोरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं को 'प्रज्ञा योजना' की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र छात्राओं से योजना का लाभ लेने की अपील की गई.

प्रज्ञा योजना से 1,000 छात्राओं को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम में ब्लॉक पीएलबी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि 'प्रज्ञा योजना' बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (बीएसएलएसए) की एक महत्वपूर्ण कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल है, जिसे भारत के मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति प्राप्त है. इस योजना के तहत राज्यभर की 1,000 छात्राओं का चयन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि कक्षा आठ और उससे ऊपर की पात्र छात्राओं को चार वर्षों तक छात्रवृत्ति के साथ शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी पढ़ाई बाधित न हो.

किन छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ

जागरूकता कार्यक्रम में योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई. बताया गया कि जिन छात्राओं के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है, या जिनके परिवार में दिव्यांगता, गंभीर आर्थिक तंगी, पिता के जेल में होने अथवा अन्य कमजोर सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियां हैं, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं.

आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

छात्राओं को बताया गया कि आवेदन के लिए स्कूल आईडी, आधार कार्ड, पात्रता से संबंधित प्रमाण-पत्र तथा पासपोर्ट आकार का फोटो आवश्यक होगा. कार्यक्रम में छात्राओं से समय पर आवेदन कर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया गया.

शिक्षकों ने सराहा डीएलएसए का प्रयास

विद्यालय परिवार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि 'प्रज्ञा योजना' जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देगी और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी.

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका निशा सिंह, शिक्षक उज्वल कुमार, दिलीप कुमार शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन