आज सदर अस्पताल की ओपीडी बंद, 24 घंटे खुली रहेगी इमरजेंसी; तीन पालियों में तैनात रहेंगे चिकित्सक
सदर अस्पताल बांका. | Prabhat Khabar Network
Banka Sadar Hospital : बांका सदर अस्पताल में रविवार को नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, मरीजों की आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित की जाएगी. नवजात शिशुओं और महिला मरीजों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है.
Banka Sadar Hospital : बांका सदर अस्पताल में रविवार को नियमित ओपीडी सेवा और ब्लड सेंटर बंद रहा. हालांकि आपात स्थिति में मरीजों को इलाज के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए इमरजेंसी सेवा पूरे 24 घंटे संचालित रहेगी. तीन अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन ने सभी वार्डों में ए ग्रेड नर्स और जीएनएम की भी प्रतिनियुक्ति की है, ताकि भर्ती मरीजों की देखभाल और उपचार व्यवस्था प्रभावित नहीं हो.
तीन पालियों में चिकित्सकों ने संभाली इमरजेंसी की जिम्मेदारी
इमरजेंसी सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहली पाली में डॉ. उस्मान गनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अबसर आलम ने मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगे. वहीं तीसरी पाली में रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 8 बजे तक डॉ. रविकांत की ड्यूटी रहेंगे. इस दौरान आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का इलाज किया जायेगा.
एसएनसीयू में भी तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती
नवजात शिशुओं के इलाज के लिए एसएनसीयू की सेवा भी नियमित रूप से संचालित रहेगी. पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ. रविकांत की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. इससे एसएनसीयू में भर्ती नवजातों को आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी मिलती रहेगी.
महिला मरीजों और प्रसव सेवा के लिए विशेष व्यवस्था
महिला मरीजों के इलाज के लिए डॉ. अनिता अरुण की ड्यूटी लगायी गयी है. प्रसव कक्ष में भी महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि प्रसव संबंधी मामलों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके. इसके अलावा अस्पताल में ऑन-कॉल चिकित्सकों की व्यवस्था भी रखी गयी है.
सभी वार्डों में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती रही पूर्ववत
सदर अस्पताल के सभी वार्डों में मरीजों की देखभाल के लिए जीएनएम की प्रतिनियुक्ति पूर्ववत रहेगी. ए ग्रेड नर्सों को भी विभिन्न वार्डों में ड्यूटी पर लगाया गया है. अस्पताल प्रबंधन रविवार के दिन भी भर्ती मरीजों की निगरानी और आवश्यक देखभाल की व्यवस्था बनाए रखेगा.
नियमित ओपीडी रविवार को बंद रहने के कारण सामान्य बीमारी से संबंधित मरीजों को अगले कार्यदिवस में ओपीडी सेवा का लाभ मिलेगा. वहीं गंभीर और आपात स्थिति वाले मरीजों के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मदन कुमार
मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










