वाहन के धक्के से राजद प्रखंड अध्यक्ष जख्मी, रेफर
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड चौक के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से राजद प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम भगत जख्मी हो गये
विज्ञापन
अमरपुर.
शहर के बस स्टैंड चौक के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से राजद प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम भगत जख्मी हो गये. स्वजनों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ सौरभ सिंह ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि रोजाना की भांति शनिवार की सुबह वह अपने आवास से पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे थे. तभी पीछे से आ रहे वाहन ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










