सहयोग शिविर में 30 दिनों में जनता की समस्याओं का होगा सामाधान : राजस्व मंत्री
तारडीह पंचायत में मुखिया प्रशांत कुमार व भदरिया पंचायत में मुखिया निधी नेहा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में समस्याओं के निदान के लिए विभिन्न विभागों के 18 काउंटर लगाए गये थे.
अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के तारडीह व भदरिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित हुई. तारडीह पंचायत में मुखिया प्रशांत कुमार व भदरिया पंचायत में मुखिया निधी नेहा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में समस्याओं के निदान के लिए विभिन्न विभागों के 18 काउंटर लगाए गये थे. भदरिया पंचायत में आयोजित शिविर का उदघाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दिलीप जयसवाल, कटोरिया विधायक पुरनलाल टुड्डु, स्थानीय विधायक जयंत राज कुशवाहा, जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, प्रखंड प्रमुख मंजु देवी, पंचायत के मुखिया निधी नेहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
जनता ही देश तथा राज्य की मालिक : दिलीप जयसवाल
मौके पर राजस्व मंत्री ने कहा कि पूर्व में लोगों को म्युटेशन, आय, आवासीय, पेंशन या अन्य कार्यों के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था. जहां कुर्सी पर बैठे अधिकारियों ने वैसे लोगों को कागजों में त्रुटि होने का बहाना बनाकर उन्हें टाल देते थे. उन्होंने आगे कहा कि जनता ही देश तथा राज्य की मालिक है. जनता के एक वोट से सरकार बनती है. लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारी स्वयं को ही मालिक समझने लगे और वह जनता के काम करने से आना-कानी करने लगे. सारी बातों को ध्यान में रखकर सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में सहयोग शिविर लगाकर जनता की समस्याओं को 30 दिनों के अंदर समाधान कराने का निर्णय लिया.
जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर में मौजूद अधिकारियों को देने की अपील करते हुए कहा कि प्राप्त सभी समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन तीस दिनों के अंदर किया जाएगा. स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे बिहार में विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि 2020 में वह पहली बार विधायक बने तथा जनता के आशीर्वाद से पांच वर्ष के अंदर तीन-तीन विभाग के मंत्री बनकर प्रखंड एवं बांका जिला समेत पूरे बिहार में अनेकों विकास कार्य किए. उन्होंने राजस्व मंत्री से कहा कि आज कुछ अधिकारी म्युटेशन करने के नाम पर उनमें त्रुटि निकाल कर जनता को परेशान कर रहे हैं, रजिस्टर टू का कुछ फाइलें ऑनलाइन किया गया है, जिसमें कुछ त्रुटि है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अविलंब त्रुटि में सुधार करने का निर्देश दिया.बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विषेश इंतजाम की मांग
विधायक ने मंत्री व डीएम से सावन माह में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विषेश इंतजाम करने की अपील की. इस मौके पर एडीएम अजीत कुमार, डीडीसी उपेंद्र सिंह, एसडीएम राज कुमार, डीसीएलआर मनीष कुमार, लघु जल संसाधन विभाग की एसडीओ शिल्पा सोनी, बीडीओ प्रतीक राज, सीओ रजनी कुमारी, बिजली विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










