रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, जाति-भेद मिटाकर मानव धर्म अपनाने का संदेश

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा का | Prabhat Khabar Network

शंभुगंज में संत रविदास जयंती पर विकास मित्रों ने कलश यात्रा निकाली। उन्होंने जाति-भेद मिटाकर मानव धर्म और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

विज्ञापन

शंभुगंज : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में विकास मित्रों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर से शुरू होकर बीआरसी होते हुए हाट परिसर तक पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

हृदय की पवित्रता को बताया सबसे बड़ा धर्म

कलश यात्रा के दौरान विकास मित्रों ने लोगों को जाति और भेदभाव मिटाकर मानव धर्म अपनाने का संदेश दिया. साथ ही हृदय की पवित्रता, सामाजिक समानता और आपसी भाईचारे को जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया गया.

कलश यात्रा का नेतृत्व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रखंड क्षेत्र के सभी महादलित टोलों में चलाया जाएगा, ताकि संत गुरु रविदास जी के समरसता, सामाजिक समानता और मानवता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके.

जन्मस्थली की मिट्टी लेकर पहुंचेंगे गांव-गांव

अभियान के तहत संत रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी को कलश में रखकर आमलोगों तक मानव धर्म और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाया जाएगा. विकास मित्रों ने कलश यात्रा के दौरान संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार, विकास मित्र विसेश्वर रजक, बम बम मांझी, गोपाल दास, निवास कुमार दास, बबिता कुमारी, दयामती कुमारी, सुनीता कुमारी और बाबू लाल दास सहित अन्य विकास मित्र मौजूद थे.


विज्ञापन
ठाकुर विनोद कुमार

लेखक के बारे में

By ठाकुर विनोद कुमार

ठाकुर विनोद कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंभूगंज (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन