बौंसी पुलिस की कार्रवाई : कुर्की वारंटी समेत चार गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल
गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network
बौंसी पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कुर्की वारंटी चुल्हो यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
बौंसी : बौंसी पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कुर्की वारंटी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि कुशमाहा गांव निवासी कुर्की वारंटी चुल्हो यादव, पिता स्वर्गीय बसंत यादव को गिरफ्तार किया गया.
गैर-जमानतीय वारंटी भी गिरफ्तार
पुलिस ने हथिया गांव निवासी गैर-जमानतीय वारंटी मनोज मंडल, पिता स्वर्गीय पुराण मंडल, अमित कुमार मंडल, पिता मनोज मंडल और सुमित कुमार मंडल, पिता मनोज मंडल को भी गिरफ्तार किया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजीव कुमार
संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए