राजस्व महाअभियान को लेकर प्रचार वाहन रवाना

Updated at : 08 Aug 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व महाअभियान को लेकर प्रचार वाहन रवाना

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में राजस्व महाअभियान को लेकर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी, बीपीआरओ रौनक कुमार झा, एमओ भुपेंद्र सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में राजस्व महाअभियान को लेकर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी, बीपीआरओ रौनक कुमार झा, एमओ भुपेंद्र सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया. सीओ जुगनू रानी ने बताया कि राजस्व महाअभियान का मुख्य उद्देश्य जमीन के कागजात का सुधार किया जायेगा. उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आपके जमीन के अभिलेख के अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने के लिए एक विशेष राजस्व महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपके घर, पंचायत तक पहुंच कर आपके भूमि संबंधी दस्तावेजों का अशुद्धियों का सुधार करना हैं. यह अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा. शिविर प्रत्येक राजस्व ग्राम में आयोजित किया जायेगा. इस मौके पर अंचल नाजिर चन्द्र शेखर साह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन