शंभुगंज-असरगंज मार्ग पर पुलिया में हो रहा गड्ढा

शंभुगंज-असरगंज मार्ग पर पुलिया में हो रहा गड्ढा
प्रशासनिक स्तर पर गड्ढा को दुरुस्त करने के लिए नहीं की जा रही है कोई पहल शंभुगंज शंभुगंज -असरगंज मुख्य मार्ग पर एसएसपीएस कॉलेज के आगे और नई पेट्रोल पंप से पीछे बीच सड़क पर ही पुलिया कई जगहों पर धंस जाने से खतरनाक खाई बन गयी हैं. जिसमें आये दिन लगातार सड़क हादसा हो रही हैं. बावजूद पथ निर्माण विभाग इस टूटी हुई पुलिया और खतरनाक खाई को मरम्मत करने को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं. ऐसे में यहां कभी भी बड़ी हादसा होने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता हैं. प्रखंड क्षेत्र के रामचुआ पंचायत के पूर्व मुखिया कमल किशोर सिंह उर्फ झाबो सिंह ने बताया कि पुलिया टूट कर धंस गयी हैं और एक बड़ा खतरनाक खाई और उस खाई से सटे दुसरा छोटी से खाई बन रहा हैं. जहां इस होकर आने जाने वाले वाहनों को तेज रफ्तार में यह खाई दिखती भी नहीं हैं. ऐसे में थोड़ी सी चूक और लापरवाही के कारण एक बड़ी हादसा हो सकता हैं. बावजूद न तो संबंधित विभाग के अधिकारी और ना ही जिला मुख्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी ही इस टूटी हुई पुलिया में बने खतरनाक खाई को भरने का काम कर रही हैं. जबकि इस पथ से होकर नित्य दिन हजारों से ज्यादा छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन हो रहा हैं. बावजूद प्रशासन टूटी हुई पलिया में बने खाई को मरम्मत करने को लेकर गंभीर नहीं हैं. मजे की बात तो यह है कि इसी सड़क से होकर नेता, विधायक, मंत्री, कई जिलों के सांसद व जिला मुख्यालय तक के कई अधिकारी आते जाते हैं. बावजूद उन्हें इस टुटी पुलिया और खतरनाक हो चुके खाई पर जरा भी ध्यान नहीं हैं. बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिया टूटने और बीच सड़क पर खतरनाक खाई होने की जानकारी मिली हैं. इसकी जानकारी जिला मुख्यालय में संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी जा रही हैं ताकि जल्द खतरनाक खाई को भरवाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




