पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ बाइक की जब्त

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ बाइक की जब्त

जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर नहर के पास पुलिस ने 40 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की.

विज्ञापन

बेलहर. जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर नहर के पास पुलिस ने 40 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की. पुलिस के द्वारा की जा रही गस्ती के क्रम में श्रीनगर की ओर से आ रहा एक बाइक चालक पुलिस बल को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगा. जिसपर पुलिस के द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. इसके बाद जब बाइक की जांच की गयी तो उसके पीछे बंधे एक बोरे में एक एक लीटर के पॉलिथीन में बंधी करीब 40 लीटर देसी महुआ शराब पायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने बाइक सहित शराब को जब्त कर थाना लाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि जब्त शराब के मामले में बाइक चालक की पहचान की जा रही है. इसके बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन