नाबालिग अपहृत लड़की को पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 24 Jul 2024 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग अपहृत लड़की को पुलिस ने किया बरामद

थाने में अपहरण के दर्ज मामले में अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने आरोपी लड़का के साथ बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

बेलहर. थाने में अपहरण के दर्ज मामले में अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने आरोपी लड़का के साथ बरामद कर लिया है. मामले में क्षेत्र के एक गांव की लड़की की ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही सागर कुमार तथा उसके साथी हिमांशु कुमार, सत्यम कुमार एवं अशोक कुमार के विरुद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर जबरन अपहरण कर लेने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं लड़की एवं लड़का ने पुलिस के सामने अपनी राजी से एक दूसरे से शादी करने की बात कही है. दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग होने की बात भी कही जा रही है. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि बरामद लड़की का न्यायालय में 164 बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन