नदी में जलस्तर कम होने से करसोप, केहनीचक, मुकहरी गांव के लोगों को मिली राहत

Updated at : 03 Aug 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
नदी में जलस्तर कम होने से करसोप, केहनीचक, मुकहरी गांव के लोगों को मिली राहत

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरी लोहागढ़ और बुढ़वा बांध नदी में पानी का जलस्तर कम होने के साथ ही केहनीचक, मुकहरी के साथ-साथ शंभुगंज बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरी लोहागढ़ और बुढ़वा बांध नदी में पानी का जलस्तर कम होने के साथ ही केहनीचक, मुकहरी के साथ-साथ शंभुगंज बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली है. इस दौरान बाढ़ का पानी फैलने से इन सभी गांव में लाखों से भी ज्यादा की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि किसानों के धान की फसल अब भी पानी में डूबी हुई है. विदित हो कि क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण एक तरफ जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्र से होकर गुजरी गंगटी नदी, लोहागढ़ नदी के साथ-साथ बुढ़वा बांध नदी में भी पानी उफना गया. जिसके कारण बाजार के साथ-साथ करसोप, केहनीचक, मुकहरी और कर्णपुर गांव में सैकड़ों से ज्यादा घरों में बाढ़ का पानी फैल गया था, जिसके कारण लोगों को काफी क्षति हुआ था. खासकर कन्या प्राथमिक विद्यालय शंभुगंज, आंगनबाड़ी केंद्र करसोप संख्या 52, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुकहरी, डीएए उच्च विद्यालय शंभुगंज में पानी फैल गया था. जिसके कारण कन्या प्राथमिक विद्यालय शंभुगंज और आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 पर खाद्यान्न, पंजी आदि पानी से पूरी तरह से बर्बाद हो गया है, जिसकी जानकारी भी प्रधानाध्यापक के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गयी है, जबकि सेविका विनिता सिंह के द्वारा सीडीपीओ को दी गयी थी. रविवार को पानी का जलस्तर कम होने से बाजार की सड़कों पर भी पानी बहने का रफ्तार कम हुआ है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी ने इसकी जानकारी जिला मुख्यालय को भी प्रेषित कर दिया था, जहां रविवार को नदी में पानी का जलस्तर कम होने के साथ ही इन सभी गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन