पंजवारा में अग्निशामक यंत्र के बिना चल रहा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मरीजों और कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे
Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन
Fire Safety Negligence : जहां मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, वहीं पंजवारा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अग्निशमन सुरक्षा के लिए जरूरी अग्निशामक यंत्र तक उपलब्ध नहीं है. ऐसे में आग लगने जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था सवालों के घेरे में है.
विज्ञापन
पंजवारा बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के पंजवारा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का अभाव चिंता का विषय बना हुआ है. स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक अग्निशामक यंत्र उपलब्ध नहीं है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के बुनियादी संसाधनों की कमी के कारण मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है. स्थानीय लोगों ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.स्वास्थ्य केंद्र में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में इलाज के लिए रोजाना दर्जनों मरीज पहुंचते हैं. अस्पताल परिसर में बिजली से संचालित कई उपकरणों का उपयोग भी किया जाता है. इसके बावजूद यहां अग्निशमन के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था नहीं की गई है. किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में अग्निशामक यंत्र सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, लेकिन पंजवारा स्वास्थ्य केंद्र इस बुनियादी सुविधा से भी वंचित है.आग लगने की स्थिति में बढ़ सकता है खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों के साथ उनके परिजन और स्वास्थ्यकर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं. यदि किसी कारणवश आग लगने की घटना होती है तो शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने के लिए कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है. ऐसी स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. लोगों का मानना है कि स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से होना चाहिए.सुरक्षा मानकों पर उठ रहे सवाल
अस्पताल में अग्निशामक यंत्र नहीं होने से सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी सार्वजनिक संस्थान में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता बेहद जरूरी होती है. विशेष रूप से अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर यह व्यवस्था और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. बावजूद इसके पंजवारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है.विभाग को भेजी गयी है सूचना
इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अग्निशामक यंत्र उपलब्ध कराने के लिए विभाग को पहले ही जानकारी दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से आवश्यक मांग भेजी गई है, लेकिन अब तक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. डॉ. कुमार ने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द ही अग्निशामक यंत्र उपलब्ध कराएगा, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा तथा मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










