एक तस्कर व 10 शराबी गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है
बांका. उत्पाद टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसमें बांका पिरौटा गांव के समीप से टोटो सवार अमरपुर पैरघा निवासी प्रीतम कुमार को 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं कटोरिया भेरोवां गांव के समीप से 90 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गयी. बांका डहरलंगी गांव के समीप से विजयनगर निवासी पुरण साह उर्फ पुरण मंडल को दोबारा शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जबकि शराब सेवन के आरोप में दस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










