मारपीट की घटना में एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
मारपीट की घटना में एक जख्मी

रजौन थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में मृत्युंजय कुमार जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में मृत्युंजय कुमार जख्मी हो गये. मृत्युंजय को उनके ही पड़ोसी सुमंत कुमार सिंह व उसके पिता रघुनंदन सिंह ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इधर पीड़ित ने रजौन थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गांव के बिजली पोल के तार को बांस के सहारे छेड़छाड़ कर रहा था. इसी पोल से दोनों के घरों में बिजली का कनेक्शन गया है. मना करने पर सुमंत कुमार कुमार सिंह ने रॉड से सिर पर प्रहार कर दिया, जबकि उसके पिता रघुनंदन सिंह ने लाठी से पिटाई कर जख्मी कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन