कोर्ट परिसर में साल का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत कल
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में शनिवार 13 दिसंबर को इस साल का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जायेगा
विज्ञापन
बांका.
कोर्ट परिसर में शनिवार 13 दिसंबर को इस साल का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जायेगा. इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने न्यायिक अधिकारियों के नेतृत्व में 11 पीठ यानी बेंच का गठन किया गया है. सभी पीठ में प्राधिकार के अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज सत्य भूषण आर्य ने इस आयोजन की सफलता को लेकर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं सहित संबंधित अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करना है, ताकि पीड़ित को राहत प्रदान हो सके. उन्होंने समय पर लोक अदालत लगाने पर बल दिया. बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों के साथ-साथ बैंक ऋण, उपभोक्ता मामले, नीलाम वाद, श्रम, खनन, ग्राम कचहरी, वित्तिय मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










