मारपीट मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

कटोरिया थाना की पुलिस टीम ने तरगच्छा पंचायत अंतर्गत मोचनावरण गांव में छापेमारी कर मारपीट कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.
कटोरिया. कटोरिया थाना की पुलिस टीम ने तरगच्छा पंचायत अंतर्गत मोचनावरण गांव में छापेमारी कर मारपीट कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम महेश यादव पिता जंगली यादव ग्राम मोचनावरण बताया गया है. जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट कांड में उसके विरूद्ध कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज है. जिसमें वह फरार चल रहा था. कटोरिया पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










